हिंदू धर्म को अपमानित कर रही भाजपा :ममता
On Date : 21 April, 2017, 4:45 PM
नई दिल्ली: ममता बनर्जी एक बार फिर छह साल के लिए अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गई है। अध्यक्ष बनने के बाद ममता ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे अपने और सभी धर्मों पर गर्व है लेकिन भाजपा हिंदू धर्म को अपमानित कर रही है यह दंगों का धर्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा धार्मिक पहचान के आधार पर लोगों को विभाजित कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मानवतावाद हमारी सबसे बड़ी पहचान है देश की खातिर सभी क्षेत्रीय पार्टियों के लिए एक साथ आने के लिए यह समय की आवश्यकता है।
ओडिसा में भी ममता ने आरोप लगाया था कि भाजपा हिंदुओं को मुस्लिमों से, ईसाइयों को हिंदुओं से, ओडियाओं को बंगालियों से, बिहारियों को बंगालियों से लड़ाते हैं और यह सिलसिला चलता रहता है, यह हिंदूवाद नहीं है। ममता ने कहा था कि उनके (भाजपा के) मुताबिक, ओडि़शा सरकार, बंगाल सरकार, बिहार सरकार और सारी गैर-भाजपा राज्य सरकारें बुरी हैं। यदि आप दूसरों को बुरा करार देते फिरते हो, तो आप कैसे अच्छे हो ? तृणमूल नेता ने दावा किया कि भाजपा हिंदूवाद का पालन नहीं करती और उसके सदस्य हिंदूवाद पर काले धब्बे हैं।
मसाला ख़बरें
खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं दो बच्चों की मां एलिसा
लंदन: हर बार की तरह इस बार भी पीपुल मैगजीन ने साल की सबसे सुंदर महिलाओं के नाम...

एंत्जे उत्गार्ड का ये लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे, दिखा बोल्ड अंदाज
लंदन: अमेरिकन मॉडल एंत्जे उत्गार्ड का नाम बहुत ही कम लोगो ने सूना होगा। ये मॉडल कई दिनों...
आपकी राय