राजस्थान उपचुनाव: BJP ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
On Date : 07 January, 2018, 10:21 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में लोकसभा की दो सीटों तथा राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल की एक-एक विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिये उम्मीदवारों की आज घोषणा कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जे पी नड्डा ने यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
भाजपा ने खेला जाति कार्ड
भाजपा ने राजस्थान की अलवर संसदीय सीट के लिये जसवंत सिंह यादव और अजेमर संसदीय सीट से रामस्वरूप लांबा को उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों सीटें भाजपा के पास थीं। अलवर के सांसद महंत चांदनाथ और अजमेर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट के निधन के कारण इन पर उपचुनाव कराया जा रहा है। राजस्थान की मंडलगढ़ विधानसभा सीट से शक्ति सिंह हाड़ा तथा पश्चिम बंगाल की नोआपाड़ा सीट से मंजू बासु को प्रत्याशी घोषित किया गया है। माना जा रहा है कि भाजपा ने जाति कार्ड खेलते हुए अपनी चाल चली है।
कांग्रेस ओबीसी प्रत्याशी पर खेल सकती है दांव
वहीं कांग्रेस ने अभी तक केवल अलवर से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का नाम चला था। अब ताजा समीकरणों के बाद यहां से डॉ. रघु शर्मा और नाथूराम सिनोदिया का नाम सामने आ रहा है। जबकि मांडलगढ़ में कांग्रेस ओबीसी प्रत्याशी पर अपना दांव खेल सकती है। कांग्रेस यहां से विवेक धाकड़ को मैदान में उतार सकती है।
मसाला ख़बरें
खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं दो बच्चों की मां एलिसा
लंदन: हर बार की तरह इस बार भी पीपुल मैगजीन ने साल की सबसे सुंदर महिलाओं के नाम...

एंत्जे उत्गार्ड का ये लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे, दिखा बोल्ड अंदाज
लंदन: अमेरिकन मॉडल एंत्जे उत्गार्ड का नाम बहुत ही कम लोगो ने सूना होगा। ये मॉडल कई दिनों...
आपकी राय