संरा प्रमुख ने यूएनएससी में सत्ता के संतुलन का आह्वान किया
On Date : 13 January, 2018, 3:47 PM
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतरेस ने सुरक्षा परिषद में शक्ति संतुलन स्थापित करने का आह्वान किया है ताकि विश्व निकाय को अधिक लोकतांत्रिक बनाया जा सके।
गुतरेस ने कल एक समारोह में अधिक लोकतांत्रिक संयुक्त राष्ट्र का आह्वान किया। उन्होंने अधिक संतुलित तरीके से शक्ति के बंटवारे और उसके सभी निकायों में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व में अधिक प्रभावी विविधता का आह्वान किया। इस समारोह में जी-77 की अध्यक्षता मिस्र ने संभाली और चीन ने इक्वाडोर से हासिल की।
उन्होंने कहा, ‘‘उसका केंद्र सुरक्षा परिषद में सुधार में है। यह महासभा के पुनरोद्धार में है, लेकिन सचिवालय स्तर पर जिस एक बात के लिये मैं प्रतिबद्ध हूं और वह प्रबंधन सुधार के कारणों में से एक हैं जिसका हम प्रस्ताव करते हैं--इस बात को सुनिश्चित करना है और सचिवालय के उस स्तर पर विविधता बढ़े और शक्ति का संतुलन स्थापित हो।’’
उन्होंने उम्मीद जताई कि 77 देशों का समूह ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिये इस जरूरत पर ध्यान देना होगा कि कोई भी सुधार अधिक संतुलित और लोकतांत्रिक संयुक्त राष्ट्र के लिये प्रभावी योगदान देगा जहां शक्ति का बेहतर वितरण होगा और न्याय अधिक आसानी से कायम रहेगा।’’
उन्होंने कहा कि समूह-77 को न सिर्फ बहुपक्षीय दुनिया में बल्कि ऐसी दुनिया में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है जहां अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अधिक न्याय हो।
मसाला ख़बरें

लेडी गागा ने कर दी बेशर्मी की सारी हदें पार, दिखाए अपने प्राइवेट पार्टस
लंदन: हॉलीवुड पॉप सिंगर लेडी गागा ने हाल ही में कुछ लेटैस्ट फोटोज सोशल साइट पर शेयर की...
शिबानी दांडेकर ने कैमरे के सामने शर्ट उतार दिखाई बेशर्मी
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस शिबानी दांडेकर ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर की हैं।...
आपकी राय