योगी की कैबिनेट में दो पूर्व क्रिकेटर भी शामिल
On Date : 19 March, 2017, 7:41 PM0 Comments

लखनऊ: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की कैबिनेट में दो पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। चौहान ने अमरोहा की नौगांवा सादत सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता।
उन्होंने सपा के जावेद अबास को शिकस्त दी। कैबिनेट में एकमात्र मुस्लिम चेहरा मोहसिन रजा ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। रजा रणजी ट्राफी क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में एक भी मुसलमान को उम्मीदवार नहीं बनाया था। रजा विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।
No comments post, Be first to post comments!
मसाला ख़बरें
खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुईं दो बच्चों की मां एलिसा
लंदन: हर बार की तरह इस बार भी पीपुल मैगजीन ने साल की सबसे सुंदर महिलाओं के नाम...

एंत्जे उत्गार्ड का ये लुक खड़े कर देगा आपके रोंगटे, दिखा बोल्ड अंदाज
लंदन: अमेरिकन मॉडल एंत्जे उत्गार्ड का नाम बहुत ही कम लोगो ने सूना होगा। ये मॉडल कई दिनों...
आपकी राय